जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 2 जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना रामबन जिले के पीराह क्षेत्र में उस समय हुई, जब अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए सुरक्षा कर्मियों को लेकर जा रही एक बस अन्य वाहनों से टकरा गई।
ये भी पढ़ें :-
जानकारी के अनुसार, जम्मू से अनंतनाग की ओर जा रही बीएसएफ जवानों से भरी बस पहले एक यात्री वाहन से टकराई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में सहायक उप-निरीक्षक संजीत कुमार और हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार को मामूली चोटें आईं। दोनों घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और सड़क का एक हिस्सा आंशिक रूप से बंद करना पड़ा। हालांकि, बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...