Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी शोपियां में मारे गए

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक इस वर्ष की शुरुआत में कथित रूप से एक कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल है गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन इलाके में 26 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों ने एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मोरीफात मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार नाम के दो आतंकवादी मंगलवार को शोपियां मुठभेड़ में मारे गए और उनमें से एक शर्मा की हत्या में शामिल था। एडीजीपी कुमार ने कहा कि आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।

आतंकवादियों के बारे में सूचना प्राप्त होने के बाद संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद शोपियां के अलशीपुरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने एक्स पर एक कहा कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभियान जारी है।खूबसूरत तस्वीरें, Curvy Figure किया फ्लॉन्ट

Exit mobile version