Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

October 16, 2023

कश्मीर में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

 

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर में एक युवक को चाकू मारने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने ‘एक्स’ पर बताया कि गत शनिवार को जवाहर नगर श्रीनगर में एक युवक को चाकू मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी इखराजपोरा निवासी उमर फैयाज और जवाहर नगर के इमरान मुश्ताक वानी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें