Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी मारे गए

January 8, 2023

जम्मू-कश्मीर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जारी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा, “बालाकोट में सीमा बाड़ पर तैनात सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है।” सेना ने यह भी कहा कि राजौरी जिले में धंगरी हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा। धंगरी इलाके में हुए आतंकी हमले में दो नाबालिगों सहित छह लोग मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें