Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 2021-22 में घटकर 5.2 प्रतिशत पर: आर्थिक समीक्षा

April 5, 2023

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 2021-22 में घटकर 5.2 प्रतिशत पर: आर्थिक समीक्षा

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 2021-22 में घटकर 5.2 प्रतिशत रह गई है। यह आंकड़ा 2019-20 में 6.7 प्रतिशत था। शहरी बेरोजगारी दर में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई। आर्थिक समीक्षा 2022-23 में यह जानकारी दी गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने हाल में यह रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक, 2021-22 में श्रमबल की भागीदारी दर 61.5 प्रतिशत रही, जबकि 2019-20 में यह 56.3 प्रतिशत थी।

इसी तरह श्रमिक जनसंख्या अनुपात 2021-22 में बढक़र 58.3 प्रतिशत हो गया, जो 2019-20 में 52.5 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया, ”सरकार संगठित और असंगठित, दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए काम कर रही है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें