Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

उन्नत एनजीओ ने सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

December 13, 2024

उन्नत एनजीओ ने सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जम्मू : जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी ) रियासी ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों और निवारक उपायों पर एक जागरूकता व्याख्यान की मेजबानी की। कार्यक्रम का आयोजन उन्नत एनजीओ की महासचिव नीना अबरोल द्वारा किया गया था। सत्र का नेतृत्व एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, बरेली, उत्तर प्रदेश के स्त्री रोग कैंसर सर्जन कर्नल डा. मनोज कुमार टांगरी ने किया।

इस अवसर पर अंकुश अबरोल, प्रांतीय संयुक्त सचिव जेकेएनसी मुख्य अतिथि थे और डा. विकास शर्मा जोनल सचिव जेकेएनसी सम्मानित अतिथि थे। जबकि, कुलभूषण सिंह प्रिंसिपल (जेएनवी) रियासी ने कार्यक्र म की अध्यक्षता की। राहुल गुप्ता और मनन रैना विशेष आमंत्रित सदस्य थे। स्त्रीकैंसर सर्जन कर्नल मनोज कुमार तांगड़ी ने विद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ की उपस्थिति में महिलाओं में होने वाली इस बीमारी, उसके बचाव एवं निदान पर चर्चा की।

डा तांगड़ी ने जोर दिया कि हमें अपनी बेटियों (उम्र 9-26 वर्ष) को जन्मदिन पर एचपीवी वैक्सीन का उपहार और परिवार की महिलाओं को उनके जन्मदिन या वर्षगांठ पर कैंसर स्क्रीनिंग का उपहार देना चाहिए। स्वस्थ स्त्री ही स्वस्थ समाज का आधार है और यदि हमारा समाज स्वस्थ होगा तो हमारा देश प्रगति करेगा। एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल स्क्रीनिंग की जांच लगभग सभी अस्पतालों में उपलब्ध है।

इससे पहले प्रधानाध्यापक कुलभूषण सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डा. तांगड़ी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्नत के अध्यक्ष सुदर्शन अबरोल ने कहा कि हमारा एनजीओ बच्चों को अपना काम खुद सीखने की शिक्षा दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और स्कूलों को आगे आना चाहिए और बच्चों में रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना चाहिए। अंकुश अबरोल ने कहा कर्नल मनोज कुमार तांगड़ी स्त्रीकैंसर रोगों में 15 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं।

उन्होंने न केवल भारतीय सेना में बल्कि संयुक्तराष्ट्र संघ की तरफ से अफ्रीका के कांगो में भी अपनी सेवाएं देकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। गोल्ड मेडलिस्ट डा. तांगड़ी को राष्ट्रपति की ओर से प्रशंसापत्र भी प्रदान किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें