Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैष्णो देवी यात्रा ने रचा नया इतिहास, 22 जून तक श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार

June 23, 2026

वैष्णो देवी यात्रा ने रचा नया इतिहास, 22 जून तक श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार

जम्मू कश्मीर डेस्कः श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने इस साल एक अहम उपलब्धि हासिल की है। 22 जून तक पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 22 जून तक कुल 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है।

ये भी पढ़ें :-

 

यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में और भी अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्ष 2025 की इसी अवधि में लगभग 39.84 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस प्रकार यात्रा में 10.86 लाख श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। श्रद्धालुओं की संख्या में यह बढ़ोतरी देश और विदेश से आने वाले भक्तों की माता वैष्णो देवी के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा को दर्शाती है।

यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह भी संकेत देती है कि श्रद्धालुओं का श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर भरोसा मजबूत हुआ है। साथ ही, यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। श्राइन बोर्ड ने आधारभूत ढांचे के विकास, आवास सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, बैटरी कार संचालन, रोपवे सेवाओं, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा डिजिटल सुविधाओं में लगातार सुधार किया है। इन पहलों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा वितरण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस साल अब तक 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार होना भक्तों के बीच यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह का संकेत माना जा रहा है। साथ ही, यह उपलब्धि वर्ष के शेष महीनों में भी यात्रा की निरंतर प्रगति और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सकारात्मक संभावनाओं को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें