Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के Rajouri में VDC सदस्य ने खुद को गोली मार जान दी

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी) के एक सदस्य ने अपनी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडीसी सदस्य की पहचान बाई नामबल गांव निवासी सुरेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि वीडीसी सदस्य के तौर पर शर्मा को हथियार जारी हुआ था और उसी हथियार से उसने सोमवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि शर्मा ने अपने घर के पास एक खेत में अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। कांडी थाने की एक टीम मौके पर पहुंची है।

Exit mobile version