Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के राजौरी में वाहन खाई में गिरा, 12 घायल

राजौरी/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कैंची मोड़ पर उस वक्त हुई जब कोटरंका से राजौरी जा रहे एक टेम्पो के चालक ने मोड़ के पास वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। न्होंने बताया कि घटना के बाद 12 लोगों को बचाया गया और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध राजौरी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है।

Exit mobile version