Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत और रखरखाव के कारण वाहनों की आवाजाही हुई बंद

March 3, 2023

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत और रखरखाव के कारण वाहनों की आवाजाही हुई बंद

जम्मूः भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य करने की अनुमति देने के लिए 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अधिकारी ने बताया कि आठ दिनों में यह दूसरी बार है जब कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राजमार्ग पर 24 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इससे पहले सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के मद्देनजर 24 फरवरी, तीन मार्च और 10 मार्च को नाशरी और बनिहाल के बीच राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ह्लशुक्रवार को सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक नाशरी से बनिहाल की ओर और इसके विपरीत राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। 10 मार्च को भी इसी तरह वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बाधा मुक्त तरीके से राजमार्ग की मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार सुबह जम्मू या श्रीनगर से किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें