Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम पाकिस्तान को गोलियों का जवाब तोप के गोले से देंगे : Amit Shah

September 22, 2024

हम पाकिस्तान को गोलियों का जवाब तोप के गोले से देंगे : Amit Shah

मेंढर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया पाकिस्तान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डर से जम्मू सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं कर पा रहा है और, अगर वह भारतीय सेना पर एक भी गोली चलाता है, तो उसका जवाब तोप के गोले से दिया जायेगा। जम्मू क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक प्रचार शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान पर हमला किया है। शाह ने आज जम्मू क्षेत्र के मेंढर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीमाएं खामोश हैं और मेंढर तथा अन्य सीमावर्ती जिलों के लोग शांति से रह रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान को सीमा पर किसी भी तरह की दुस्साहस न करने की चुनौती देते हुए कहा,“ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के समय में, इस क्षेत्र में सीमा पार से लगातार गोलाबारी होती थी।

गोले की गर्जना बंद हो गई है, क्योंकि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डर गया है। अगर पाकिस्तान गोली चलाकर कोई शरारत करता है तो हम तोप के गोले से जवाब देंगे।” शाह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए डॉ.अब्दुल्ला को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा,“वर्ष 1990 से यह जगह आतंकवाद के खतरे से तबाह हो गई है। नेकां, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस के शासन में पहाड़ी, गूजर और बकरवाल अपने अधिकारों से वंचित थे।” उन्होंने कहा कि नेकां प्रमुख युवाओं के हाथों में बंदूकें देकर उनका भविष्य बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा,“हम पुलिस, सेना और अन्य बलों में भर्ती के जरिए पहाड़ी, गूजर और बकरवाल के हाथों में बंदूकें देंगे ताकि वे पूरी ताकत से आतंकवाद से लड़ सकें और अपनी मातृभूमि को बचा सकें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें