Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir में मौसम शुष्क रहने के आसार, पारा सामान्य से नीचे

April 7, 2023

Kashmir में मौसम शुष्क रहने के आसार, पारा सामान्य से नीचे

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 10 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और 11 अप्रैल को अपराह्न या शाम को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के अनुमान हैं। विभाग ने 12-15 अप्रैल तक बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।

उन्होंने बताया कि आज श्रीनगर में तेज धूप निकलने से, यहां के लोगों और पर्यटक खुश दिखाई दिये। मौसम एजेंसी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 6.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है और यहां का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो गुरुवार रात 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

यह सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम था। कोकेरनाग में मामूली सुधार दिखाई दिया, यहां का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान दूसरे दिन शुक्रवार को शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले में पिछली रात तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया, जो सीमावर्ती कश्मीर जिले के लिए सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें