Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में 15 अप्रैल तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान्

April 14, 2023

जम्मू-कश्मीर में 15 अप्रैल तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान्

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 15 अप्रैल तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के अनुमान के बीच प्रतिदिन निकल रही तेज धूप के चलते गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 16-17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज व चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 18-19 अप्रैल के दौरान कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग में व्यापक स्थानों पर रु क-रु क कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश व ऊंचे स्थानों पर हल्की बर्फबारी के साथ ही आंधी व गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि 20-21 अप्रैल के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ रु क-रु क कर हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे या कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की उम्मीद है। इसके बाद 22-25 अप्रैल तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सैल्सियस, काजीगुंड में 6.0 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम में 3.2 डिग्री सैल्सियस, कोकरनाग में 9.1 डिग्री सैल्सियस, गुलमर्ग में 4.4 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा शहर में 6.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें