Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। मौसम वि•ााग ने गुरुवार को कहा कि जम्मू में आगे भी मौसम शुष्क रहेगा और अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू संभाग में मौसम शुष्क रहेगा और अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।” श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4, पहलगाम में माइनस 2.9 और गुलमर्ग में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 और लेह में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 7.5, कटरा में 8.1, बटोटे में 4.1, बनिहाल में 1.4 और भद्रवाह में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Exit mobile version