Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather update : जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी लू

May 24, 2024

Weather update : जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी लू

श्रीनगर। मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि अगले पांच दिनों तक जम्मू-कश्मीर में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.2, गुलमर्ग में 22 और पहलगाम में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य कश्मीर का गांदरबल शहर गुरुवार को घाटी में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस था।

जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 40.1, कटरा में 36.4, बटोट में 29.9, बनिहाल में 29.8 और भद्रवाह में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में गर्मी जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की एक सलाह में किसानों से कृषि कार्य जारी रखने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में गर्मी जारी रहने की संभावना है। ‘इसमें कहा गया है कि गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थ और पानी पिएं, खासकर बुजुर्ग लोगों, शिशुओं और बच्चों को खूब तरल पदार्थ पीना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें