Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और बर्फबारी आसार, पढ़े मौसम का हाल

March 9, 2025

Jammu-Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और बर्फबारी आसार, पढ़े मौसम का हाल

Jammu-Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह तक बारिश होने की सम्भावना है। बता दे मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।वहीं विभाग ने कहा कि 10 और 11 मार्च के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि 12, 13 14 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

हल्की बारिश और बर्फबारी

इसने कहा कि 15 और 16 मार्च के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए परामर्श भी जारी किया है जिसमें कहा है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी यात्र की योजना बनाने से पहले प्रशासन/यातायात परामर्श का पालन करें।

मौसम विभाग ने कृषि कार्य स्थगित रखने की दी सलाह

किसानों को 10 मार्च से 18 मार्च तक कृषि कार्य स्थगित रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस अवधि के दौरान ढलान वाले और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के कई मौसम केंद्रों पर रात का तापमान औसत से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को दिन का तापमान घाटी में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल श्रीनगर में सबसे अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में श्रीनगर के औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें