Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर के तापमान में गिरावट जारी रहने से सर्दी बढ़ी: IMD

December 10, 2023

कश्मीर के तापमान में गिरावट जारी रहने से सर्दी बढ़ी: IMD

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार को तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में और कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। जम्मू- कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने और 11-16 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पहलगाम में पिछली रात शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात शून्य से कम 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकेरनाग में एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि गुलमर्ग में रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा में पिछली रात शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें