Site icon Dainik Savera Times

15 लीटर अवैध शराब सहित महिला गिरफ्तार

कठुआ: एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल की समग्र निगरानी में कठुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और सफलता में कठुआ पुलिस ने पुलिस स्टेशन कठुआ के अधिकार क्षेत्र में पड़ते गांव चक-द्राब खान इलाके में लगभग 15 लीटर अवैध शराब (देसी) सहित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस स्टेशन कठुआ के चक-द्राब खान और उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब के व्यापार के संबंध में मिली विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन कठुआ की एक विशेष टीम ने चकद्राब खान इलाके में छापा मारा और एक संदिग्ध एक महिला को पकड़ा, चैकिंग के दौरान लगभग उसके पास से बरामद15 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे उसने अवैध रूप से अपने कब्जे में रखा था और उसे अवैध लाभ के लिए इलाके के लोगों को बेच रही थी।

Exit mobile version