
राजाैरी: जम्मू-कश्मीर के राजाैरी जिले में पति की लाइसेंसी राइफल से रहस्यमय परिस्थितियों में चली गोली लगने से बृहस्पतिवार को 46 साल की एक महिला जख्मी हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पत्ररा गांव के सरपंच यशपाल की .303 राइफल से चली गोली लगने से नीलम देवी जख्मी हो गई।
यह घटना सुंदरबानी उपमंडल के तहत स्थित गांव में उनके घर में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, देवी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाद में उन्हें जम्मू जीएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...