जम्मू: जम्मू में शुक्रवार को यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (YAIKS) की ओर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कश्मीर घाटी में वापसी और पुनर्वास की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व YAIKS अध्यक्ष और GKPD के जम्मू-कश्मीर चैप्टर के समन्वयक पंडित आर.के. भट्ट ने किया। प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हाथों में बैनर और झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए पंडित आर.के. भट्ट ने कहा कि पिछले 37 वर्षों से विस्थापन का सामना कर रहे कश्मीरी पंडित समुदाय की वापसी और पुनर्वास के लिए अब ठोस कदम उठाने का समय है। समुदाय को केंद्र की मोदी सरकार से काफी उम्मीदें हैं और इसी कार्यकाल में उनकी वापसी की दिशा में प्रभावी पहल होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ का नारा भी बुलंद किया।
YAIKS ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें प्रधानमंत्री के रिटर्न, रिलीफ और रिहैबिलिटेशन पैकेज की समीक्षा और पुनर्गठन, विस्थापित युवाओं के लिए 15,000 अतिरिक्त सरकारी नौकरियां, ओवरएज युवाओं और विस्थापित व्यापारियों के लिए एकमुश्त मुआवजा, राहत राशि को ₹108 से बढ़ाकर ₹500 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन करने तथा सरकार की निगरानी में सामुदायिक आंतरिक चुनाव कराने की मांग शामिल है। YAIKS नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समुदाय देशभर में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू करने पर विचार करेगा।
📍 Location: Jammu (Jammu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...