Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर आई सामने, 29 जून को शुरू होगी यात्रा, रजिस्ट्रेशन जारी

May 5, 2024

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर आई सामने, 29 जून को शुरू होगी यात्रा, रजिस्ट्रेशन जारी

Amarnath Yatra: अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आ गई है। पवित्र गुफा में शिवलिंग इस बार करीब 8 फीट ऊंचा है। शिवलिंग के दर्शन और पूजा के लिए देश के कोने कोने से हर साल मई से जून महीने में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते है। यहां मौजूद शिवलिंग हर वर्ष सर्दी के मौसम में होने वाली बर्फबारी में अपना आकार लेता है। हर साल की तरह इस साल भी शिवलिंग ने अपना आकार ले लिया है। इसी बीच अच्छी खुशखबरी आई है।

आधिकारिक वेबसाइट से करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा इस साल 29 जून को शुरू होगी और 19 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। इस यात्र के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस साल यह पवित्र यात्रा 52 दिन तक चलेगी। आज से इस यात्र के लिए शुरू हुआ पंजीकरण 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त हो जाएगी। जो भी श्रद्धालु इस यात्र पर जाना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण करा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in है जहां पर पंजीकरण कराना है।

गिरते हुए पानी की बूंदों से निर्माण होता है शिवलिंग
बाबा अमरनाथ की गुफा समुद्र तल से लगभग 3800 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है. और इस गुफानुमा पवित्र अमरनाथ मंदिर तक पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करीब 35 से 48 किमी की यात्रा करनी पड़ती हैं इस पवित्र गुफा में मौदूग शिवलिंग की खासियत है कि शिवलिंग गिरते पानी की बूंदों से बनता है। जिसे श्रद्धालु बड़े ही भक्तिभाव के साथ दर्शन के लिए पहुंचते है। हालांकि यह तीर्थयात्रा अपने भूतल में स्थित जगह और पर्यावरण की वजह से एक कठिन ट्रैक है।

ये भी पढ़ें: ‘अपूरणीय क्षति’: जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु सहित कई नेताओं ने जताया शोक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें