Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू के बिश्नाह में युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

April 6, 2023

जम्मू के बिश्नाह में युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

बिश्नाह: बिश्नाह के वार्ड नंबर 6 चोरली मार्ग पर दो तीन हमलावरों ने एक निहत्थे युवक पर तेजधार हथियार से उस समय हमला कर दिया जब दो गुटों में हो रही लड़ाई में बीच बचाव करने के लिए कूदा तो हमलावरों ने इस बीच बचाव कर रहे युवक पर दो-तीन तेजधार हथियार से वार करते हुए से घायल कर दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गए। घायल को बाकी साथियों ने बिश्नाह के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू में रैफर कर दिया। घायल की पहचान हर्षित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सेयोड़ा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी बिश्नाह विक्र म शर्मा ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें