Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशीली दवाइयों सहित युवक गिरफ्तार, 96 नशीले कैप्सूल किए गए बरामद

February 25, 2023

नशीली दवाइयों सहित युवक गिरफ्तार, 96 नशीले कैप्सूल किए गए बरामद

लखनपुर: केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर में पुलिस विभाग ने एक और सफलता हासिल करते हुए नशीली दवाइयों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। राज्य में नशीली कैप्सूल्स पर प्रतिबंध के बावजूद यह कैप्सूल कहां से खरीदे गए पुलिस जांच करने मे जुटी हुई है। पुलिस विभाग के सतर्कता कर्मियों के प्रयासों से इस युवक से नशीले कैप्सूल्स बरामद हुए हैं। पुलिस विभाग ने 96 प्रोक्सीवोंन नशीले कैप्सूल्स को जब्त किया है। लखनपुर थाना प्रभारी विजय कोतवाल ने बताया कि वीरवार देर रात को एक युवक गोल्डन गेट से बायपास रोड पर पैदल लखनपुर अड्डे की ओर जा रहा था।

पुलिस ने शक के आधार पर उस युवक को रोका और पूछताछ की और जब उसकी जांच की गई तो उसकी जेब से 96 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। बरहाल पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तस्कर को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर संख्या संख्या नो 16/2023 धारा यू/एस 8/21/22/एनडीपीएस एक्ट के तहत लखनपुर थाना में तत्काल मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है।

पकड़े गए तस्कर की पहचान सुरमुदीन ऊर्फ वीरू पुत्र अली हुसैन निवासी वार्ड न. 6 लखनपुर के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी और यह कई चोरियां में भी शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय कोतवाल ने बताया कि कठुआ जिला प्रमुख एसएसपी शिवदीप सिंह जमवाल के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस ने कुछ महीनों से नशीली दवाओं का व्यापार करने वालों पर जबरदस्त शिकंजा कसा हुआ है।

पूरे जिले में कठुआ पुलिस ने नशीली दवाओं के व्यापार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा हुआ है और आए दिन इन लोगों को पुलिस गिरμतार भी करती है। पिछले चार-महीनों से लखनपर पुलिस ने कुल 11 हजार 404 नशीले कैप्सूल्स, और पांच हजार 300 प्रतिबंधित नशीली दवा की बॉटल पकड़ी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी उन्हें नशीली दवाओं के बेचे जाने की जानकारी मिलती है वह पुलिस से संपर्क करें उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें