Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकियों से लड़ने के लिए जम्मू के गांवों में बनेगी युवा ब्रिगेड

July 3, 2024

आतंकियों से लड़ने के लिए जम्मू के गांवों में बनेगी युवा ब्रिगेड

जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर नई रणनीति के तहत अब गांव-गांव में युवाओं की ब्रिगेड तैयार की जाएगी। इन्हें विशेष पुलिस अफसर (एसपीओ) के रूप में जम्मू-कश्मीर पुलिस में नियुक्त किया जाएगा। इन्हें हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जो स्थानीय स्तर पर दहशतगर्दों से मुकाबला करेंगे। गृह मंत्रालय के निर्देश पर फिलहाल 100 से अधिक गांवों को चिह्नित किया गया है जहां एसपीओ रखे जाएंगे। आतंकवाद प्रभावित डोडा, रियासी, राजोरी व पुंछ में फिलहाल एसपीओ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पुंछ में 47, राजोरी व रियासी में 22-22 तथा डोडा में 27 गांवों को चिह्नित किया गया है जहां एसपीओ रखे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें