Site icon Dainik Savera Times

Baramulla में चिनाब नदी में कूदने वाले युवक की मौत, युवती को बचाया

जम्मू: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के दीवान बाग इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती ने चिनाब नदी में छलांग लगा दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाकर युवती को बचा लिया गया जबकि कुछ समय बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के समय एक युवक और युवती दीवान बाग इलाके में गुलनार पार्क के समीप फुटिब्रज पर पहुंचे और संदिग्ध परिस्थितियों में चिनाब नदी में छलांग लगा दी। दोनों को पुल से कूदते देख स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ लोगों ने अभियान चलाकर युवती को पानी से बाहर निकाल लिया जबकि युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी में बड़े स्तर पर अभियान चलाया और करीब आधे घंटे के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान सोहेल अहमद परे निवासी सांगरी कॉलोनी बारामुला के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं के बाद युवक के शव को परजिनों को सौंप दिया गया। युवती को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया था इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Exit mobile version