Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir Weather : कश्मीर में ठंड का कहर जारी… श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

January 18, 2025

Kashmir Weather : कश्मीर में ठंड का कहर जारी… श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में रात के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में भी तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में शून्य से 2.5 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। फिलहाल, कश्मीर वर्तमान में‘चिल्लई-कलां’की चपेट में है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ सर्दियों का सबसे कठोर चरण है। 40 दिनों तक चलने वाले इस दौर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट और बर्फबारी के आसार हैं। ‘चिल्लई-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होगा।

जम्मू शहर में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बनिहाल और बटोटे में क्रमश: शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम और 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कटरा में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में रविवार तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में 20-23 जनवरी तक छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्का हिमपात होने और 24 जनवरी से अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें