Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर नगर निगम का सुबह-सुबह Action,अवैध निर्माण पर 1 गोदाम, 4 मकान और 1 दुकान की सील

January 15, 2024

जालंधर नगर निगम का सुबह-सुबह Action,अवैध निर्माण पर 1 गोदाम, 4 मकान और 1 दुकान की सील

जालंधरः जालंधर नगर निगम आज सुबह-सुबह ही Action मोड में आ गया है। निगम के अधिकारियों ने पौं फटने से पहले ही 4 जगह जालंधर शहर में सीलिंग की कार्रवाई कर डाली है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 गोदाम, 4 मकान और 1 दुकान को सील कर दिया है।

मिट्ठापुर दुकान सील करते निगम के कर्मचारी

नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा रोड पर एक 5 हजार सक्वेयर फुट के शैड का काम रुकवाया है। इसे सील कर दिया गया है। इसी तरह से मिट्ठापुर में कुक्की ढाब रोड पर एक अवैध रुप से बनाई गई दुकान को सील किया गया है।

खांबड़ा रोड पर सील किया गया शैड

4 कोठियां की सील

जालंधर की अवैध कालोनी सुदामा बिहार में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक प्रापर्टी डीलर की बनाई हुई 4 कोठियों को सील कर दिया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोठियां नगर निगम से नक्शा पास करवाए और स्वीकृति लिए बगैर बनाई जा रही थीं।

सुदामा बिहार में कोठियां सील करते निगम के कर्मचारी

एटीपी सुखदे शर्मा ने कहा कि चारों कोठियों पर निगम की तरफ से नोटिस चस्पां कर दिया गया है और चारों को सीलबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रापर्टी डीलर ने कोठियां बनाई हैं उन्हें नगर निगम में अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है।

गोदाम के लिए बनाया जा रहा था बड़ा शैड

नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा रोड़ पर जो शैड सील किया है उसका एरिया 5 हजार सक्वेयर फुट से ज्यादा है। इसके निर्माण से पहले भी भी नोटिस जारी किया था। इस शैड का निर्माण बिना सीएलयू फीस जमा करवाए और बिना कोई नक्शा पास करवाए किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेश पर इसे सील किया है और मालिकान को अपने सारे दस्तावेज लेकर नगर निगम में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से कुक्की ढाब रोड पर अवैध दुकान सील की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें