
नेशनल डेस्क : अगर आप रोजाना ट्रेन के जरिए आवागमन करते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। इंडियन रेलवे ने 1 जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इंडियन रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना एसी श्रेणी में किराए में 1 पैसा और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
रेलवे अधिकारियों ने 24 जून को ही इस बाबत बता दिया था। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर 30 जून को सूचना दी गई थी। हालांकि रेलवे ने उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों के दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। सेकंड क्लास साधारण में 500 किलोमीटर तक किराए में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
इससे अधिक दूरी की ट्रेनों के टिकटों में आधा पैसा प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है। स्लीपर क्लास (साधारण) और फर्स्ट क्लास यात्रियों को भी आज से प्रति किलोमीटर आधा पैसा अधिक किराया देना होगा। नए आदेश एक जुलाई या उसके बाद बुक किए टिकटों पर भी लागू होंगे। इस तिथि से पहले के किराए पर किसी प्रकार का संशोधन नहीं लागू होगा। रेलवे का कहना है कि मैनुअल और यूटीएस टिकटिंग सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है।
🚨 Rail Fare Hike from July 1, 2025 🚆
➡️ Non-AC trains: +1 paise/km
➡️ AC trains: +2 paise/km
Minor fare hike announced by Indian Railways#IndianRailways pic.twitter.com/ZL2Ceuv9Ae— My India Index (@Myindiaindex) June 25, 2025
राजधानी एक्सप्रेस
शताब्दी एक्सप्रेस
दुरंतो एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस
तेजस एक्सप्रेस
हमसफर एक्सप्रेस
अमृत भारत एक्सप्रेस
महामना एक्सप्रेस
गतिमान एक्सप्रेस
अंत्योदय एक्सप्रेस
जन शताब्दी एक्सप्रेस
युवा एक्सप्रेस एक्सप्रेस
एसी विस्टाडोम कोच
अनुभूति कोच
साधारण, प्रीमियर व विशेष ट्रेन
रेलवे ने एक और खास नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत तत्काल टिकट सिर्फ उसी यात्री को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी खाता आधार से लिंक है। जुलाई मिड से टिकट लेने पर एक OTP आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट भी तत्काल बुकिंग शुरू होने से पहले 30 मिनट तक किसी प्रकार का टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...