Site icon Dainik Savera Times

आज से बंद हो जाएंगे ये 15 बैंक, 11 राज्यों के लोग होंगे प्रभावित… जानिए अब क्या करना होगा

नेशनल डेस्क : भारत सरकार ने “एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक” नीति के तहत 1 मई यानी आज से 15 बैंकों को दूसरे बैंकों में विलय करने का निर्णय लिया है। इस कदम से देशभर में ग्रामीण बैंकों की संख्या में भारी कमी आएगी और इनकी संख्या 43 से घटकर सिर्फ 28 रह जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस कदम से बैंकिंग सेवाओं में मजबूती लाना है, ताकि यह अधिक प्रभावी बने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्या होगा इस फैसले का असर?

आपको बता दें कि इस फैसले का असर 11 राज्यों में देखा जाएगा, जिनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं। इन राज्यों में मौजूदा ग्रामीण बैंकों का विलय किया जाएगा और हर राज्य में एक ही ग्रामीण बैंक बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बैंकिंग सेवा डिजिटल और कस्टमर सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। हालांकि, बैंक शाखाओं की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी। आपको अपने पुराने बैंक की शाखा पर जाने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बस बैंक का नाम बदल जाएगा।

ग्राहकों को क्या फर्क पड़ेगा?

कौन से बैंक होंगे विलय?

यहां उन बैंकों की सूची दी गई है जो इस बदलाव से प्रभावित होंगे:

 

-आंध्र प्रदेश:

    • चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक
    • आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक
    • सप्तगिरी ग्रामीण बैंक
    • आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक

 

-उत्तर प्रदेश:

 

-पश्चिम बंगाल:

 

-बिहार:

 

-गुजरात:

 

-जम्मू-कश्मीर:

 

– कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान:

इन राज्यों में भी कई ग्रामीण बैंकों का विलय किया जाएगा। कुल मिलाकर, इस बदलाव से ग्राहकों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, बल्कि उन्हें बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और सुरक्षा मिलेंगी। बैंक के नाम में बदलाव के अलावा, आपकी सेवाओं में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस कदम का उद्देश्य भारतीय बैंकिंग प्रणाली को और मजबूत करना है, ताकि यह डिजिटल और ग्राहक-केंद्रित हो सके।

Exit mobile version