नई दिल्ली : दिल्ली और एनसीआर में हाल ही में आई धूल भरी आंधी ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर विमान परिचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक चली इस आंधी के कारण सैकड़ों यात्री घंटों तक फंसे रहे, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
200 से अधिक घरेलू उड़ानें हुईं प्रभावित
आपको बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट से 200 से अधिक घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें से करीब 25 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य को उनके निर्धारित गंतव्य से अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ गई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ शिकायतें कीं, आरोप लगाया कि उन्हें उड़ानों की देरी या रद्द होने के बारे में उचित जानकारी नहीं दी गई। कुछ यात्रियों ने कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।
Best Airport of South Asia, IGI T3 today at 7 am… utter chaos… passangers treated worse than cattles pic.twitter.com/rDkWqtegzy
— Dr Shalabh Kumar (@dr_shalabh) April 12, 2025
खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित
वहीं एयर इंडिया ने यात्रियों की शिकायतों के जवाब में कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं और कर्मचारी सभी यात्रियों की सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, जनवरी 2025 में भी घने कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। एयरपोर्ट प्रशासन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

