Airports will remain closed : अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने वाले हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते देश के 27 एयरपोर्ट्स को सुरक्षा कारणों से 9 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
किन एयरपोर्ट्स पर रहेगा असर?
राजस्थान, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद रहेंगे।
इन प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल हैं:
चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, शिमला, जम्मू, लेह, पठानकोट, गग्गल, धर्मशाला, भुंतर, पटियाला, हलवारा, बठिंडा
राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, किशनगढ़
गुजरात के जामनगर, भुज, राजकोट, पोरबंदर, मुंद्रा, केशोद, कांडला
ग्वालियर (मध्यप्रदेश) और हिंडन (उत्तर प्रदेश)
दिल्ली एयरपोर्ट की चेतावनी
दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी रनवे और टर्मिनल्स पर संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र की बदलती स्थिति के चलते कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी संबंधित एयरलाइनों से प्राप्त करें।
Passenger Advisory issued at 19:08 Hrs#DelhiAirport #PassengerAdvisory pic.twitter.com/NWYtZ0lIxF
— Delhi Airport (@DelhiAirport) May 7, 2025
200 से अधिक उड़ानें रद्द
हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और सुरक्षा कारणों से अब तक 200 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर समेत कई बड़ी कंपनियों ने प्रभावित क्षेत्रों से अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने श्रीनगर और अमृतसर से 165 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। वहीं बता दें कि एयर इंडिया ने जम्मू, लेह, जोधपुर, भुज, अमृतसर और चंडीगढ़ जैसे केंद्रों के लिए उड़ानें रोक दी हैं।
यात्रियों के लिए सुझाव
अगर आपकी यात्रा इन तारीखों के बीच निर्धारित है, तो कृपया उड़ान की स्थिति की पुष्टि पहले ही कर लें। एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें और किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क बनाए रखें।

