Site icon Dainik Savera Times

असम में पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में 27 लोग गिरफ्तार, एक विधायक भी शामिल

नेशनल डेस्क: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब असम में पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। सरमा ने बताया कि यह गिरफ्तारियां सोमवार रात तक की गई हैं।

27 राष्ट्रविरोधी पकड़े गए: मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “अब तक 27 राष्ट्रविरोधी पकड़े गए हैं।” गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विपक्षी पार्टी एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी कथित मिलीभगत का बचाव किया। इस मामले में उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने की चेतावनी
शनिवार को मुख्यमंत्री सरमा ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो इन गिरफ्तारियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) का प्रावधान भी लागू किया जा सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं
सरमा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें इसे उसी रूप में देखना चाहिए।” गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version