Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बनी 47 दवाओं के सैंपल फेल, ये रही लिस्ट

medicines Samples fail In Himachal Pradesh

medicines Samples fail In Himachal Pradesh

हिमाचल डेस्कः देशभर में 200 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश की 47 दवाएं भी शामिल हैं। इन दवाओं में पैरासिटामोल, दिल के दौरे की दवा क्लोपिडोग्रेल और एसप्रिन, शुगर कम करने की मेटफोर्मिन, हार्ट की दवा रेमीप्रिल, मिर्गी के दौरे की दवा सोडियम वैल्प्रोएट, मांसपेशियों में जकड़न कम करने की दवा मेबेवेरिन हाइड्रोक्लोराइड शामिल हैं।

नवंबर में हुए 47 दवाओं के सैंपल फेल

बता दें नवंबर में सीडीएसओ ने 65 और राज्य दवा नियंत्रक ने 135 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें 47 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें सोलन जिला की 28, सिरमौर की 18 और ऊना जिला की एक दवा कंपनी शामिल है। इन कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

इन कंपनियों की थी दवाएं

नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक मंगवाने को कहाः दवा नियंत्रक

इसको लेकर राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि जिन कंपनियों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक मंगवाने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनियों पर नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version