Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत… 20 से ज्यादा घायल

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुंजापुरी के पास एक यात्री बस अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?
घटना टिहरी-नरेंद्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं।

 

राहत और बचाव कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की 5 टीमें मौके पर पहुंच गईं। खाई में गिरी बस में फंसे लोगों को निकालने का काम तेजी से किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन स्थल पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है। घायल यात्रियों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थिति पर लगातार नजर
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है और मृतकों की पहचान की जा रही है। बस कैसे अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। यह हादसा कई परिवारों के लिए बड़ा दुख लेकर आया है, और प्रशासन घायलों को हर संभव मदद देने में लगा है।

Exit mobile version