Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pahalgam Attack के बाद एक्शन में सरकार, गुजरात में पकड़े गए 6500 अवैध बांग्लादेशी… कॉलनियों पर चला बुलडोजर

April 29, 2025

Pahalgam Attack के बाद एक्शन में सरकार, गुजरात में पकड़े गए 6500 अवैध बांग्लादेशी… कॉलनियों पर चला बुलडोजर

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने गुजरात में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अहमदाबाद के चंदोला लेक इलाके में आज सुबह से ही प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। यह अभियान बेहद व्यापक है और इसमें करीब 100 ट्रक, 50 बुलडोजर और 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का उद्देश्य अवैध कब्जों को हटाना और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

चंदोला लेक इलाके में अवैध कब्जों का विरोध

आपको बता दें कि चंदोला लेक का इलाका लंबे समय से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का गढ़ बन चुका था। यहां पर मानव तस्करी और जाली दस्तावेजों के जाल का फैलाव हो चुका था। यह क्षेत्र 1970-80 के दशक से अवैध बस्तियों का स्थल बन गया था, जब बड़ी संख्या में प्रवासी यहां बसने आए थे। इस समय के दौरान चंदोला लेक इलाके में कई अवैध कब्जों की शुरुआत हुई और अब यह इलाका इन अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका था।

सियासत नगर और अवैध कब्जों का बढ़ना

2002 में एक एनजीओ ने चंदोला लेक के इस क्षेत्र में सियासत नगर नामक बस्ती स्थापित की थी। इसके बाद 2010 से 2024 के बीच इस इलाके में अवैध कब्जों में तेजी आई। खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस झील की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए। इस दौरान अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। प्रशासन का कहना है कि इस इलाके में अवैध कब्जों के अलावा मानव तस्करी और जाली दस्तावेजों के नेटवर्क का भी विस्तार हुआ था, जिससे इलाके की स्थिति और जटिल हो गई थी।

6500 से ज्यादा अवैध नागरिक हिरासत में

पिछले कुछ दिनों में गुजरात पुलिस ने 6500 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें से अहमदाबाद से 890 लोग शामिल हैं। प्रशासन ने कहा कि इन नागरिकों में से कुछ जाली दस्तावेजों के साथ आकर अवैध रूप से बसे हुए थे। पुलिस की ओर से इस दौरान किए गए तलाशी अभियान में कुछ और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

अहमदाबाद में चल रही इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध कब्जों को हटाना और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना है। प्रशासन का मानना है कि अगर इस तरह की कार्रवाई समय पर न की जाती, तो यह इलाके में अवैध गतिविधियां और बढ़ सकती थीं, जिससे शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ता। इस अभियान के दौरान चंदोला लेक के 1.25 लाख स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैले अवैध निर्माणों को एक-एक करके ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि इलाके की स्थिति को सामान्य किया जा सके। इस व्यापक कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें