हरियाणा डेस्क: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव चुलियाना से कारौर रोड पर स्थित एक कुएं में करीब 50 वर्षीय बिजेंद्र की लाश मिली है। पुलिस को जांच से पता चला है कि बिजेंद्र पिछले 3 साल से अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में रहता था। वह एक निजी स्कूल में सुरक्षाकर्मी था। बिजेंद्र के खिलाफ गुरुग्राम में कुछ दिन पहले ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 11 सितंबर को बिजेंद्र अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव वापस आ गया था और काफी परेशान चल रहा था।
रविवार की शाम को बिजेंद्र घर से बाइक लेकर निकला था लेकिन फिर वो घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह जब गांव के लोग खेत में गए तो उन्हें कुएं के पास एक बाइक, चप्पल सहित अन्य सामान मिला, जब उन्होंने कुएं में लाश को देखा तो तुरंत पुलिस को कॉल किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान को सल्फास की गोली के कागज मिले।
इस बारे में खरावड़ चौकी प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि मृतक बिजेंद्र सिंह के खिलाफ गुरुग्राम में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। उसी से परेशान होकर सल्फास की गोली खाकर और कुए में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...