Site icon Dainik Savera Times

जुलाई 2025 में आएगी विनाशकारी सुनामी, ‘बाबा वेंगा’ की डरावनी भविष्यवाणी

नेशनल डेस्क: दुनिया पहले ही 2025 के पहले चार महीनों में कई प्राकृतिक आपदाओं से जूझ चुकी है, जैसे लॉस एंजेलेस में आए भीषण वाइल्डफायर और थाईलैंड तथा म्यांमार में आई जानलेवा भूकंप की त्रासदी। इन घटनाओं ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है, और अब एक और भयावह भविष्यवाणी सामने आई है, जिसे जापान की ‘बाबा वेंगा’ द्वारा किया गया है।

जापान की यह महिला, जिसे लोग ‘जापानी बाबा वेंगा’ कहकर पुकारते हैं, ने जुलाई 2025 के लिए एक ऐसी विनाशकारी सुनामी की भविष्यवाणी की है, जो सबकुछ अपने साथ बहा सकती है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमयी महिला के बारे में, उनकी पूर्व भविष्यवाणियों के बारे में और क्या सच में जुलाई में कोई बड़ी आपदा होने वाली है?

कौन हैं ‘बाबा वेंगा’?
जापान की यह ‘बाबा वेंगा’ असल में एक मंगा आर्टिस्ट और क्लेयरवॉयंट (जो भविष्य देख सकती हैं) हैं, जिनका नाम है Ryo Tatsuki। र्यो तात्सुकी भविष्य की झलकियां देखती हैं और इन्हें कॉमिक्स (मंगा) के जरिए लोगों तक पहुँचाती हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब “The Future I Saw” (वो भविष्य जो मैंने देखा) है, जिसे 1999 में प्रकाशित किया गया था।

इस किताब में की गई कई भविष्यवाणियां समय के साथ सटीक साबित हुईं, जिनमें सबसे डरावनी और चौंकाने वाली भविष्यवाणी थी 11 मार्च 2011 को जापान में आई सुनामी, जो ठीक उसी तारीख पर हुई, जैसा कि उनकी किताब में था। यह घटना एक तरह से उनकी भविष्यवाणियों को और भी विश्वासनीय बना देती है, क्योंकि उन्होंने 12 साल पहले ही उस विनाशकारी सुनामी की तारीख और घटना का उल्लेख किया था।

जुलाई 2025 की खौफनाक भविष्यवाणी
अब र्यो तात्सुकी ने जुलाई 2025 में एक और भयावह घटना की भविष्यवाणी की है, जो सुनामी के रूप में आ सकती है। उनके अनुसार, “जापान के दक्षिण में समुद्र उबलने लगेगा, वहां से बड़े-बड़े बबल्स निकलेंगे और फिर एक विशाल सुनामी उठेगी।” यह सुनामी केवल जापान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके असर से फिलीपींस, इंडोनेशिया, ताइवान और नॉर्दर्न मारियाना आइलैंड्स भी प्रभावित होंगे। र्यो तात्सुकी का कहना है कि यह सुनामी 2011 में आई तबाही से कहीं ज्यादा विनाशकारी होगी, और इसके पीछे कारण समुद्र के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट होगा, जिससे समुद्र उबलने लगेगा।

क्या र्यो तात्सुकी की पुरानी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं?
अब सवाल यह उठता है कि र्यो तात्सुकी की पुरानी भविष्यवाणियां कितनी सच्ची रही हैं? क्या उन्होंने पहले भी जो भविष्यवाणियां कीं, वे सच साबित हुईं? इसका जवाब हाँ है।
– 1995 में आए कोबे भूकंप की भविष्यवाणी उन्होंने पहले ही अपनी मंगा में कर दी थी।
– 2011 की ग्रेट ईस्ट जापान अर्थक्वेक और सुनामी की भविष्यवाणी भी उनकी किताब में थी, वह भी बिल्कुल सही तारीख के साथ। इन दोनों घटनाओं के बाद से उनकी किताब को एक तरह से भविष्य की चेतावनी माना जाने लगा है, और लोगों को इस पर विश्वास है।

Exit mobile version