नेशनल डेस्क: दिल्ली में लाल किले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर रविवार को अचानक एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास अफरातफरी मच गई। घटना में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। NIA और NSG की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।
धमाके के तुरंत बाद कार में आग लग गई, और लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज़ बहुत दूर तक सुनाई दी और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है।
फिलहाल घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे इलाके को घेरकर धमाके के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका तकनीकी खराबी से हुआ या किसी अन्य वजह से।
दिल्ली लाल किले के पास हुए हादसे को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।”
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort | Kishor Prasad, DIG CRPF reaches the spot.
He says, “It is too early to say anything. I am just going to the site…” pic.twitter.com/JCpKlWZqu5
— ANI (@ANI) November 10, 2025
CRPF के DIG किशोर प्रसाद मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचने से पहले कहा, “अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं फिलहाल मौके पर जा रहा हूं, स्थिति का निरीक्षण करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” वहीं, सुरक्षा एजेंसियों की कई टीमें पहले से ही क्षेत्र में तैनात हैं और हालात का जायज़ा ले रही हैं।
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort | Deputy Chief Fire Officer AK Malik says, “We got information that there was a blast in a car near Chandni Chowk Metro Station. We responded immediately, and seven units were sent to the spot. At 7:29 PM, the fire was brought under control.… pic.twitter.com/lhSAPPRP5m
— ANI (@ANI) November 10, 2025
दिल्ली के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. मलिक ने बताया, “हमें सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ है. हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सात यूनिट भेजी गईं। शाम 7 बजकर 29 मिनट पर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।” उन्होंने आगे कहा कि “संभावना है कि इस धमाके में कुछ लोग घायल हुए हैं या हताहत हुए हैं. फिलहाल हमारी सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।”