Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

179 यात्रियों से भरे विमान में लगी आग… एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, देखें Video

July 27, 2025

179 यात्रियों से भरे विमान में लगी आग… एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, देखें Video

America Plane News : अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। आपको बता दें कि मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 3023 को उड़ान भरने से ठीक पहले रोकना पड़ा, क्योंकि विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

विमान के पिछले हिस्से में लगी आग, मची अफरा-तफरी

लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे रनवे पर धुएं का गुबार उठता नजर आया। यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे और भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे हुई। आग लगने के बाद पायलट और एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के ज़रिए बाहर निकाला गया। किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान से धुआं निकलते और यात्रियों को बाहर भागते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ यात्री घबराए हुए हैं लेकिन एयरलाइन स्टाफ ने पूरी सूझबूझ के साथ सभी को सुरक्षित निकाला।

FAA और एयरलाइंस ने शुरू की जांच

अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और अमेरिकन एयरलाइंस दोनों ने इस हादसे की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। एयरलाइंस ने बताया कि यह विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था और हादसे की वजह इसके टायर में आई तकनीकी खराबी रही। फिलहाल इस विमान को सेवा से हटा दिया गया है और उसमें लगी आग पर भी पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

यात्रियों को दिया गया नया विमान

यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एयरलाइंस ने मियामी जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। हालांकि इस घटना की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित जरूर हुईं, लेकिन अब डेनवर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है।

बड़ी त्रासदी टलने पर लोगों ने जताई राहत

घटना के बाद कई यात्रियों ने राहत जताई है कि समय रहते तकनीकी खराबी का पता चल गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। विशेषज्ञों का भी मानना है कि अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती तो यह हादसा बहुत गंभीर रूप ले सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें