Site icon Dainik Savera Times

अग्निवीरों को पुलिस विभाग में मिलेगा 20% आरक्षण, योगी सरकार का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मंगलवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस निर्णय से अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने में आसानी होगी।

पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
योगी सरकार ने यह घोषणा की है कि पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) को उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी, PAC, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन की भर्ती में 20% पदों पर आरक्षण मिलेगा। इस निर्णय से अग्निवीरों को पुलिस विभाग में नौकरी पाने का एक और मौका मिलेगा

क्या हैं अग्निवीर?
अग्निवीर, भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल सेना, नौसेना, वायुसेना) में भर्ती होने वाले सैनिक होते हैं। यह योजना जून 2022 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना को युवा, तकनीकी रूप से सक्षम और गतिशील बनाना है। इस योजना के तहत सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए की जाती है।

अग्निवीरों की सेवा और नियुक्ति
अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा होती है। 4 साल बाद, 25% अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर स्थायी रूप से सेना में शामिल किया जाता है। बाकी अग्निवीरों को सेवा समाप्ति पर लगभग 11-12 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान (सेवा निधि) दिया जाता है।

Exit mobile version