नेशनल डेस्क : अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के क्रैश हो जान से इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, ,जिसमें आप देख सकते है कि एयर इंडिया के एयरपोर्ट सेवा प्रदाता AISATS के वरिष्ठ अधिकारियों का एक ऑफिस पार्टी में डांस कर रहे है। यह वीडियो गुरुग्राम में हुई एक पार्टी का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, एयर इंडिया एसएटीएस (AISATS) के चार बड़े अधिकारियों को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
यह वीडियो कब सामने आया?
आपको बता दें कि यह वीडियो उस समय सामने आया जब पूरा देश एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के बड़े हादसे से शोक में डूबा हुआ था। यह हादसा 12 जून 2025 को हुआ था, जिसमें 259 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के कुछ ही दिन बाद यह वीडियो वायरल हुआ, जिससे लोगों की भावनाएं और आहत हो गईं।
It has only been a few days since the tragic Ahmedabad plane crash.
Many families have not yet been able to see their loved ones for the last time; several bodies have still not been handed over.
Grief hangs heavy in households, funeral pyres are yet to cool. And at such a… pic.twitter.com/rrlekBNAeD
— Squint Neon (@TheSquind) June 22, 2025
वीडियो में क्या दिखाया गया?
वीडियो में एयर इंडिया एसएटीएस (AISATS) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अब्राहम जकारिया और कुछ अन्य कर्मचारी पार्टी में तेज गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस समय देश में गहरा शोक था और मृतकों के परिवार अपने प्रियजनों के शवों का इंतजार कर रहे थे। ऐसे समय में पार्टी करना लोगों को बहुत असंवेदनशील और गलत लगा।
कौन-कौन अधिकारी हटाए गए?
AISATS ने इस वीडियो की जांच के बाद चार बड़े कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया है। ये सभी अधिकारी पार्टी आयोजित करने में शामिल थे। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि यह पार्टी किस तारीख को हुई थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह हादसे के कुछ ही दिन बाद की बात है।
फ्लाइट AI171 हादसे का पूरा मामला
-तारीख: 12 जून 2025
-फ्लाइट: एयर इंडिया की फ्लाइट AI171
-विमान: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
-गंतव्य: लंदन
-क्या हुआ: उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक हॉस्टल से टकरा गया।
-यात्रियों की संख्या: 260
-बचे लोग: सिर्फ 1 व्यक्ति बच पाया, बाकी सभी की मौत हो गई।
लोगों का गुस्सा क्यों भड़का?
बता दें कि इस हादसे ने पूरे देश को हिला दिया था। ऐसे समय पर जब लोग अपनों के गम में डूबे हुए थे, तब पार्टी जैसा वीडियो सामने आना लोगों को बहुत बुरा लगा। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने AISATS की आलोचना की और कंपनी पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया।
कंपनी ने क्या कहा?
AISATS ने इस विवाद पर एक बयान जारी करते हुए कहा “AISATS, AI171 के दुखद हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी सहानुभूति रखता है। यह वीडियो हमारे मूल्यों के खिलाफ है। हमने इसमें शामिल कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। हम आगे भी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कंपनी की छवि को कितना नुकसान हुआ?
इस घटना के बाद कंपनी की छवि पर काफी असर पड़ा है। सोशल मीडिया और आम लोगों में यह संदेश गया कि कंपनी को देश के शोक और पीड़ित परिवारों की भावना की परवाह नहीं है। यही वजह है कि AISATS को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना बताती है कि किसी भी बड़ी संस्था के कर्मचारियों को जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए, खासकर तब जब पूरा देश किसी दुखद घटना से गुजर रहा हो। AISATS ने भले ही कार्रवाई की हो, लेकिन लोगों के मन में यह सवाल बना रहेगा कि ऐसे समय में पार्टी क्यों की गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...