Site icon Dainik Savera Times

AI 171 crash: 202 शव सौंपे गए, 220 पीड़ितों की पहचान हुई… गुजरात सरकार ने दी जानकारी

नई दिल्ली: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे के करीब एक हफ्ते बाद अब तक कुल 220 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 202 शव उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। यह जानकारी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने दी।

उन्होंने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया, “20 जून 2025 को सुबह 11:45 बजे तक- डीएनए से पहचान: 220, संपर्क किए गए परिजन: 220, सौंपे गए शव: 202।” पहचाने गए 220 लोगों में151 भारतीय नागरिक, 34 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 9 गैर-यात्री (संभावित स्थानीय निवासी या कर्मचारी) शामिल हैं। अब तक जो 202 शव सौंपे गए हैं, उनमें से 15 शवों को हवाई मार्ग से भेजा गया, 187 शव एम्बुलेंस से परिजनों तक पहुंचाए गए। बाकी बचे शवों को जल्द सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

 

विमान की स्थिति और जांच
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने गुरुवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अच्छी स्थिति में था और उड़ान से पहले उसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली थी। उन्होंने बताया विमान की आखिरी बड़ी जांच जून 2023 में हुई थी। दाहिने इंजन की मरम्मत मार्च 2025 में हुई थी। बाएं इंजन की जांच अप्रैल 2025 में की गई थी। अगली जांच दिसंबर 2025 में निर्धारित थी। विल्सन ने बताया कि विमान की नियमित निगरानी हो रही थी और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

DGCA और एयर इंडिया की कार्रवाई
दुर्घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने निर्देश दिए कि एयर इंडिया अपने सभी 3 बोइंग 787 विमानों की जांच करे। अब तक इनमें से 26 विमानों की जांच पूरी हो चुकी है और DGCA ने पुष्टि की है कि एयर इंडिया का बेड़ा सुरक्षित और नियमों के अनुसार है।

हादसे की जानकारी
12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरते ही मेघानी नगर इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की इमारत से टकरा गई। इस भयंकर दुर्घटना में कुल 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। केवल 1 व्यक्ति जीवित बचा।

Exit mobile version