
नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए खौफनाक आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई, जिससे पूरे देश में गुस्से का माहौल है। भारत सरकार इस हमले को बहुत गंभीरता से ले रही है और कड़ा जवाब देने की तैयारी कर रही है। वहीं आज यानी रविवार को वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, और उससे एक दिन पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। बता दें कि यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली है। जिसमे सुरक्षा संबंधी मामलो को लेकर चर्चा हुई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पाकिस्तान में घबराहट, POK में राशन इकट्ठा करना शुरू
वहीं अगर पाकिस्तान की बात करें तो भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई से डरे पाकिस्तान की हालत खराब है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर (POK) में दो महीने का राशन जमा करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है, और युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। राशन स्टोर करना इस बात का संकेत है कि वह किसी बड़ी आपात स्थिति की तैयारी कर रहा है।
तीनों सेनाओं के प्रमुखों की पीएम मोदी से मुलाकात
भारत की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है। रविवार को वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, और उससे एक दिन पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इन बैठकों को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जब सेना प्रमुख सीधे प्रधानमंत्री से मिलते हैं तो यह संकेत होता है कि देश किसी बड़ी सैन्य रणनीति पर विचार कर रहा है।
हथियार फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द…
भारत सरकार ने अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। देश के सभी हथियार और गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगले दो महीनों तक कोई भी कर्मचारी दो दिन से ज्यादा की छुट्टी नहीं ले सकेगा। इसका सीधा मतलब है कि भारत अब किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहता है।
सीमा पर पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतें जारी
इस बीच पाकिस्तान की सेना भी लगातार उकसावे की कोशिश कर रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलीबारी की है। खास बात यह है कि यह सीजफायर उल्लंघन लगातार 10वीं रात हुआ है। यानी पाकिस्तान जानबूझकर भारत को भड़काने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, भारतीय सेना ने भी इसका सख्त और मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे साफ है कि भारत अब चुप नहीं बैठने वाला।
क्या भारत और पाकिस्तान युद्ध के करीब हैं?
फिलहाल जो हालात हैं, वे बेहद गंभीर और तनावपूर्ण हैं। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से डर और भारत की तरफ से आक्रामक तैयारी यह दिखाती है कि अगर हालात नहीं संभले, तो जल्द ही दोनों देशों के बीच किसी बड़े टकराव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
मेष: दिन शुभ रहेगा...