Site icon Dainik Savera Times

Rain Alert : मुंबई में भारी बारिश, पुणे में फटा बादल… Air India ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

नेशनल डेस्क : मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी देखने को मिल रहे हैं, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है और अगले कुछ घंटों में और तेज मौसम की आशंका जताई है।

एयर इंडिया ने जारी की यात्रियों के लिए सलाह

आपको बता दें कि खराब मौसम के चलते हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। एयर इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच लें। कंपनी ने कहा कि बारिश और तूफान के कारण विमान संचालन बाधित हो रहा है, इसलिए यात्रियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मुंबई में कहां-कहां और कितनी बारिश हुई?

बारिश के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई के कुछ हिस्सों में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है। सिर्फ सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे में ही…

-नरीमन प्वाइंट फायर स्टेशन: 104 मिमी

-ए वार्ड ऑफिस: 86 मिमी

-कोलाबा पंपिंग स्टेशन: 83 मिमी

-म्युनिसिपल हेड ऑफिस: 80 मिमी

-कोलाबा फायर स्टेशन: 77 मिमी

-ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल: 67 मिमी

-मेमनवाड़ा फायर स्टेशन: 65 मिमी

-मालाबार हिल: 63 मिमी

-डी वार्ड: 61 मिमी

पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में तुलनात्मक रूप से कम बारिश

पूर्वी उपनगरों (Eastern Suburbs) में बारिश कम रही है:

-मानखुर्द फायर स्टेशन: 16 मिमी

-एमपीएस स्कूल मानखुर्द: 16 मिमी

-नूतन विद्यालय मंडल: 14 मिमी

-कलेक्टर कॉलोनी: 13 मिमी

पश्चिमी उपनगरों (Western Suburbs) में…

-बांद्रा सुपारी टैंक, गजदरबंध, खार दांडा: 29 मिमी

-विले पार्ले फायर स्टेशन, एचई वार्ड ऑफिस: 22 मिमी

जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं

बारिश के चलते जलभराव की समस्या कई जगह देखने को मिली है। मुख्य जलभराव क्षेत्र:

-सायन सर्कल

-हिंदमाता

-दादर टीटी

-शक्कर पंचायत

-फाइव गार्डन (माचरजी जोशी मार्ग)

-जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस

तेज हवाओं के कारण पेड़ों और डाली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। बीएमसी के अनुसार 4 घटनाएं मुंबई सिटी में और 5 घटनाएं वेस्टर्न सबर्ब्स में दर्ज की गई हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए:

-रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

-मुंबई, ठाणे, पालघर और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD का कहना है कि अगले 3-4 घंटों में तेज़ हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चल सकती हैं, गरज-चमक और भारी वर्षा की संभावना है।

नागरिकों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। किसी भी आपात स्थिति में नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version