नेशनल डेस्कः ठंडे मौसम के बीच जहरीले स्मॉग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को घेर लिया। हवा की कुल गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ थी, जबकि छह स्टेशन ‘गंभीर’ जोन में चले गए। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 रिकॉर्ड किया गया।
इन छह स्टेशनों पर ‘गंभीर’ AQI रिकॉर्ड किया गया, उनमें शामिल हैंः-
आनंद विहार– 402 AQI
बवाना– 408 AQI
जहांगीरपुरी– 402 AQI
नरेला– 418 AQI
रोहिणी– 401 AQI
वजीरपुर– 404 AQI
CPCB के डेटा के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवा की कुल गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी, जिसका AQI 377 था।
IMD ने येलो अलर्ट किया जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध और कुछ जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। IMD ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
क्रिसमस सप्ताह के लिए IMD का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। साथ ही, इस सप्ताह शनिवार तक शीतलहर या ठंडे दिन की स्थिति का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है। 23-24 दिसंबर को IMD ने सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध और मुख्य रूप से साफ आसमान का पूर्वानुमान लगाया है। क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को, IMD ने सुबह के समय मध्यम धुंध और मुख्य रूप से साफ आसमान का पूर्वानुमान लगाया है। 26-27 दिसंबर को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

