Airtel’s amazing offer : भारती एयरटेल ने अपने 38 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स के लिए हाल ही में कुछ शानदार प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स में न केवल अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा दी जा रही है, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। एयरटेल के नए एंटरटेनमेंट प्लान्स के अलावा कंपनी ने ऐसे सस्ते और लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को पूरे 365 दिन तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होती है।
आइए जानते हैं एयरटेल के 365 दिन की वैलिडिटी वाले इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में:
2249 रुपये वाला प्लान: पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 2249 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें 100 SMS प्रतिदिन मुफ्त दिए जाते हैं।
डाटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 30GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है, जिसे यूजर्स किसी भी समय उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है। साथ ही, इस प्लान में Airtel XStream Play और हैलो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
1849 रुपये वाला प्लान: 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए खास
एयरटेल का एक और सस्ता सालाना प्लान 1849 रुपये में आता है। यह प्लान खासतौर पर 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसे TRAI के आदेश पर इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
इस प्लान में भी यूजर्स को 365 दिन की वैधता मिलती है। इसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और कुल 3600 फ्री SMS दिए जाते हैं। हालांकि, इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। डेटा की जरूरत होने पर यूजर्स अलग से ऐड-ऑन डेटा प्लान ले सकते हैं।
एयरटेल का उद्देश्य
इन लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स के जरिए एयरटेल का मकसद है कि यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति दिलाई जाए और उन्हें पूरे साल बेफिक्र होकर मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। ऐसा में देशभर में Airtel यूजर्स इन प्लान्स को अपनाकर शानदार कॉलिंग और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स का आनंद ले सकते हैं।

