Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अचानक दिल्ली पहुंचे अक्षय कुमार, जानिए CM रेखा गुप्ता से क्यों की मुलाकात ?

April 15, 2025

अचानक दिल्ली पहुंचे अक्षय कुमार, जानिए CM रेखा गुप्ता से क्यों की मुलाकात ?

नेशनल डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को पूरे देश में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले अक्षय कुमार और उनकी टीम ने दिल्ली में एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

दिल्ली में फिल्म की खास झलक

दरअसल, अक्षय कुमार और अभिनेता आर. माधवन फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए सोमवार, 15 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की, जो इस खास मौके पर चाणक्यपुरी के एक सिनेमाघर में आयोजित स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। सुबह 10:45 बजे शुरू हुई इस स्क्रीनिंग में न सिर्फ मुख्यमंत्री, बल्कि कई अन्य राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता भी हुए शामिल

वहीं इस विशेष मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज जैसी प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं। सभी ने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की पहली झलक देखकर तारीफ की। हरदीप सिंह पुरी ने तो इस फिल्म को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी उत्साह जताया और अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

किस पर आधारित है फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’?

यह फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। ‘केसरी: चैप्टर 2’ की कहानी प्रसिद्ध वकील सी. शंकरन नायर की जिंदगी और उनकी न्याय के लिए लड़ाई को दर्शाती है। यह फिल्म लेखक रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब ‘The Case That Shook the Empire’ पर आधारित है। फिल्म में 13 अप्रैल 1919 के जालियांवाला बाग नरसंहार से जुड़े अनकहे और छुपे हुए पहलुओं को भी सामने लाया गया है।

स्टारकास्ट में अक्षय, माधवन और अनन्या पांडे

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब यह तिकड़ी एक साथ स्क्रीन पर दिखेगी। फिल्म का निर्देशन अमरप्रीत पाल सिंह बिंद्रा ने किया है, जो पहले भी कई दमदार कहानियों को पर्दे पर ला चुके हैं।

दर्शकों में बढ़ रही है उत्सुकता

फिल्म को लेकर अभी से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विशेष रूप से जालियांवाला बाग नरसंहार जैसे ऐतिहासिक और भावनात्मक विषय पर आधारित इस फिल्म को लोग इतिहास के एक अहम अध्याय की झलक मान रहे हैं। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक सच्ची घटना पर आधारित गहरी कहानी देखने को मिलेगी, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें