Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आलिया भट्ट की पू्र्व PA गिरफ्तार, एक्ट्रेस से लाखों की धोखाधड़ी का है आरोप

July 9, 2025

आलिया भट्ट की पू्र्व PA गिरफ्तार, एक्ट्रेस से लाखों की धोखाधड़ी का है आरोप

नेशनल डेस्क : मुंबई की जुहू पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक (PA) वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आलिया की प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions Pvt Ltd और उनके निजी खातों से लगभग ₹76,90,892 की हेराफेरी की है।

आलिया की मां ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब आलिया भट्ट की मां और कंपनी की निदेशक सोनी राजदान ने 23 जनवरी 2025 को जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 316(4) यानी आपराधिक विश्वासघात और धारा 318(4) यानी धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया।

 2021 से 2024 तक PA के तौर पर काम किाय 

आपको बता दें कि वेदिका शेट्टी ने 2021 से 2024 तक आलिया की निजी सहायक के तौर पर काम किया। उन्हें कंपनी के वित्तीय दस्तावेज और भुगतान की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि वेदिका ने फर्जी बिल बनाकर आलिया के दस्तखत करवाए। वह इन बिलों को पेशेवर तरीके से ऑनलाइन डिजाइन करती थीं ताकि वे असली लगें। वेदिका इन बिलों को यह कहकर आलिया को दिखाती थीं कि ये खर्च उनके यात्राओं, मीटिंग्स और आयोजनों से जुड़े हैं। फर्जी बिलों पर आलिया के दस्तखत के बाद, रकम एक उनके करीबी दोस्त के खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी। फिर वह दोस्त पूरा पैसा वेदिका को वापस कर देता था।

फरार होने के बाद गिरफ्तारी

शिकायत दर्ज होने के बाद वेदिका शेट्टी फरार हो गई थीं। उन्होंने लगातार अपनी लोकेशन बदलते हुए राजस्थान, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, फिर पुणे और अंत में बेंगलुरु में शरण ली। पुलिस की टीम ने बेंगलुरु से उन्हें गिरफ्तार किया और पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर आई। यह मामला बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी का है, जिसमें एक भरोसेमंद कर्मचारी ने कंपनी और मालिकों के पैसे का गलत इस्तेमाल किया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें