Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई बार पकड़ी गई रंगेहाथ, 3 बच्चों पर नहीं आया तरस… UP की महिला ने आशिक संग मिल पार कीं बर्बरता की हदें

July 11, 2025

कई बार पकड़ी गई रंगेहाथ, 3 बच्चों पर नहीं आया तरस… UP की महिला ने आशिक संग मिल पार कीं बर्बरता की हदें

नेशनल डेस्क: आजकल आए दिनों प्रेम प्रसंग में पति या पत्नी की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। यूपी के अलीगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सुरेश के तौर पर हुई है, जो पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। उसकी बरला कस्बे के मोहल्ला कोठी में हत्या कर दी गई। आरोपी पत्नी बीना पिछले 8 साल से किसी दूसरे के प्रेम प्रसंग में थी।

उसका पति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता था। वह सप्ताह में घर आता था। 3 बच्चों की मां प्रेमी को मिलने के लिए जब घर बुलाती तो सभी को नशीली गोलियां खिला देती थी। प्रेमी उससे 6 साल छोटा था। महिला के बच्चों ने खुद थाने जाकर पुलिस को सारी वारदात बताई। मोहल्ला कोठी में विजय नाम का शख्स मजदूरी करता है।

12 साल पहले हुई थी शादी

उसके पास में ही सुरेश का परिवार रहता है। सुरेश की शादी फिरोजाबाद के नगला की रहने वाली 30 साल की बीना से 12 साल पहले हुई थी। घर के पास ही मनोज नाम का व्यक्ति दुकान करता है। पड़ोसी होने के नाते उसका सुरेश के घर आना-जाना हो गया और बीना के साथ प्रेम संबंध बन गए।

गांव को पता था अफेयर के बारे में

दोनों के अफेयर का पता पूरे गांव और सुरेश को लग गया था। कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। बीना नशे की गोली बच्चों को देकर आशिक को रात के समय घर बुलाती थी। दोनों 3 बार रंगेहाथ भी पकड़े गए थे। एक बार अलीगढ़ के होटल, दूसरी बार दिल्ली और तीसरी बार दोनों गांव में पकड़े गए थे।

आखिर बीना और मनोज ने 32 साल के सुरेश को रास्ते से हटाने की सोच ली। बीना के इशारे पर गुरुवार को मनोज ने सुरेश को मार डाला और थाने आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। बीना को भी पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।

घर के बाहर मारी गोली

मनोज ने वारदात को तब अंजाम दिया, जब वह घर के बाहर बैठा था। मनोज अविवाहित बताया जा रहा है। सुरेश 3 दिन पहले ही दिल्ली से आया था। हत्या से पहले मनोज को बीना ने कहा था कि अगर सुरेश को नहीं मारा तो वह उसकी शक्ल नहीं देखेगी। हत्या से पहले तीनों बच्चों को बीना ने स्कूल भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें