Site icon Dainik Savera Times

चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, फिर रील बनाकर पति को भेजी… देखकर फूट-फूटकर रोया 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने चार बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। यही नहीं, फरार होने के बाद महिला ने आगरा के ताजमहल पर घूमते हुए एक रील बनाई और वह वीडियो अपने पति को भेज दी। वीडियो देखकर पति हक्का-बक्का रह गया और रोने लगा।

लौटने पर घर पर नहीं मिली पत्नी और बच्चे
यह घटना 15 अप्रैल की है। अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में रहने वाला शाकिर अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पत्नी अंजुम को वह घर पर बच्चों के साथ छोड़कर गया था। जब वो वापस लौटा तो देखा कि घर में ताला लगा हुआ था। आसपास पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। घर की चाबी पड़ोसी के पास रखी थी, जिससे ताला खोला गया। अंदर जाकर देखा तो पत्नी और चारों बच्चे घर से गायब थे।

ताजमहल से वीडियो भेजकर दी जानकारी
शाकिर और उसके परिवार ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली। तभी 18 अप्रैल को शाकिर के मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें उसकी पत्नी प्रेमी और बच्चों के साथ आगरा के ताजमहल पर घूमती नजर आ रही थी। वीडियो देखकर शाकिर हैरान और दुखी हो गया। उसने वीडियो अपनी मां को दिखाया और फिर दोनों थाना रोरावर पहुंचे और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

60 हजार रुपये और जेवर भी ले गई महिला 
शिकायत में शाकिर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से जाते समय 60 हजार रुपये नकद और जेवर भी साथ ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की सूचना आगरा पुलिस को भी दी गई है, ताकि वहां से महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा सके।

Exit mobile version